फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों में खौफ पैदा कर देता था ये बॉलीवुड एक्टर, मिली ऐसी दर्दनाक मौत देखकर सहम गए थे सभी

Wed, 06 Jun 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रामी रेड्डी
फिल्मी दुनिया का ये एक्टर अपने आप में एक इंडस्ट्री था। फिल्मों में खौफ और दहशत का दूसरा नाम बन चुके इस एक्टर ने अपने लिए एक ऐसी पहचान बनाई थी जिससे लोग असल जिंदगी में भी डरने लगे थे। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि रामी रेड्डी थे। उन्होंने साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में अन्ना नाम के विलेन का किरदार निभाया था। इस किरदार में रामी रेड्डी ने ऐसी जान फूंकी थी कि वह हमेशा के लिए यादगार बन गया था। इसके बाद से रामी रेड्डी ने फिल्मों में विलेन का किरदार ही निभाया था। रामी रेड्डी का खौफ ऐसा हो गया था कि जब भी वह फिल्मी परदे पर आते थे तो लोगों के अंदर दहशत फैल जाती थी।
विज्ञापन

2 of 5
रामी रेड्डी
हर फिल्म में उनका किरदार और लुक इतना भयानक होता था कि लोग देखते ही कांपने लगते थे। किसे पता था कि फिल्मी परदे पर खौफ और डर का दूसरा नाम बन चुके इस एक्टर की असल जिंदगी काफी दर्दनाक भरी होगी। 90 के दशक में फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर रामी रेड्डी सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे थे। काफी फिल्मों के ऑफर उनके पास थे लेकिन जल्द ही वह वक्त आ गया जब बॉलीवुड ने इस नायाब हीरे को भुला दिया और फिर मजबूरी में रामी रेड्डी को साउथ की फिल्मों में काम करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
रामी रेड्डी
रामी रेड्डी ने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी लेकिन जब बॉलीवुड से ऑफर मिला तो वह खुद को रोक नहीं पाए और बॉलीवुड में अपने कदम जमाने आ गए। यहां मिली बेरुखी से आहत रामी रेड्डी फिर से साउथ फिल्मों की तरफ मुड़ गए थे। साउथ की फिल्मों में रामी रेड्डी का सिक्का जमने लगा था और फिर वह दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर विलेन में से एक बन गए। एक्टिंग के अलावा रामी रेड्डी ने डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया लेकिन उसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। 

4 of 5
रामी रेड्डी
इसके बाद रामी की जिंदगी में सबसे भयानक मोड़ आया जब एक गंभीर बीमारी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। रामी को लीवर में दिक्कत हो गई थी जिसकी वजह से वह अक्सर बीमार रहने लगे थे। रामी रेड्डी ने सभी से दूरी बना ली और लोगों से मिलना बंद कर दिया। सालों बाद जब रामी एक इवेंट के दौरान सभी के सामने आए तो हर कोई उन्हें देख चौंक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामी रेड्डी
रामी काफी कमजोर और दुबले-पतले हो गए थे। कहा जाता है कि रामी को कैंसर हो गया था जिसकी वजह से उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। वह काफी कमजोर हो गए थे और हर रोज उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। एक दिन वह दुनिया को अलविदा कह गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें