बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन की खूबसूरती के चर्चे कोई नई बात नहीं है, लेकिन खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड के विलेन भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के इन विलेन्स को पर्दे पर भले अच्छे रोल न मिले हों पर निजी जिंदगी में बहुत खूबसूरत और समझदार बीवियां मिली हैं।
आज बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर के जन्मदिन पर जानिए कुछ ऐसे ही विलेन्स के बारे में जिन्हें मिली अप्सरा सी सुंदर दुल्हन।
विज्ञापन
2 of 10
गुलशन ग्रोवर-कशिश
गुलशन ग्रोवर-कशिश
शुरुआत करते हैं गुलशन ग्रोवर से ही। उनकी इमेज बॉलीवुड में बैड बॉय की है लेकिन इन्हें एक नहीं दो-दो सुंदर पत्नियां मिलीं। हालांकि गुलशन आजकल सिंगल हैं। लेकिन उनकी पूर्व पत्नी कशिश भी कम खूबसूरत नहीं थी।
विज्ञापन
3 of 10
शक्ति कपूर-शिवांगी कपूर
शक्ति कपूर- शिवांगी कपूर
बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन शक्ति कपूर से। इनकी पत्नी शिवांगी कपूर खूबसूरत अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन हैं। ऐसे में उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।
4 of 10
अनुपम खेर-किरण खेर
अनुपम खेर-किरण खेर
लोगों को हंसाने से पहले अनुपम खेर ने पर्दे पर बहुत रुलाया है। वो एक जमाने के मशहूर विलेन रहे हैं। उनकी पत्नी किरण खेर भी एक सफल अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हैं। किरण खेर सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की सांसद हैं।
विज्ञापन
5 of 10
आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे
आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे
आशुतोष राणा ने विलेन की भूमिका को एक नई पहचान दी। उनकी पत्नी रेणुका शहाणे भी आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। खूबसूरती के मामले में रेणुका किसी हीरोइन से कम नहीं है।
विज्ञापन
6 of 10
परेश रावल-स्वरूप संपत
परेश रावल-स्वरूप संपत
विलेन के रूप में परेश रावल के किरदारों को किसी पहचान की जरूरत नहींं। 'दिलवाले' के मामा को कौन भूल सकता है। जिसने अपनी भांजी को मर्जी से शादी न करने दी, पर क्या आपको पता है परेश ने खुद लव मैरिज की है। वो भी उस दौर की मिस इंडिया के साथ। उनकी पत्नी स्वरूप संपत रूप की धनी होने के साथ-साथ तत्कालीन मिस इंडिया भी हैं।
विज्ञापन
7 of 10
प्रकाश राज-पूनी वर्मा
प्रकाश राज- पूनी वर्मा
प्रकाश राज को विलेन के तौर पर आज बॉलीवुड में किसी पहचान की जरूरत नहीं। फिल्मों में सुपरस्टार सलमान खान की नींद हराम करने वाले इस स्टार की नींद खूबसूरत पूनी वर्मा ने चुरा ली।
8 of 10
रोनित रॉय- सोनाली सिंह
रोनित रॉय- सोनाली
रोनित रॉय बॉलीवुड के उन चुनिंदा विलेन में से हैं, जिन्हें टक्कर देने के लिए हीरो को भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। रोनित रॉय पर्दे पर किरदार में जितना खूबसूरत दिखते हैं, उन्हें असल जिंदगी में भी उतनी ही खूबसूरत बीवी मिली है। सोनाली सिंह किसी हीरोइन से कम सोहणी नहीं है।
9 of 10
सोनू सूद- सोनाली सूद
सोनू सूद- सोनाली सूद
पंजाब के गबरू सोनू सूद खुद जितने हैंडसम हैं उनकी पत्नी सोनाली भी उतनी ही खूबसूरत है। सोनू और सोनाली की जोड़ी बॉलीवुड की कुछेक खास जोड़ियों में से एक है।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी- अंजली
गैंग्स ऑफ वासेपुर के फैजल यानि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असल जिंदगी में भी बड़ी खूबसूरत दुल्हन मिली है। उनकी पत्नी अंजली किसी हीरोइन से कम नहीं लगती।