इरफान खान
- फोटो : पीटीआई
दरअसल गांव वालों के लिए इरफान एक सच्चे हीरो हैं। उन्होंने इस गांव का विकास किया है और स्कूलों को दान भी दिया है। इगतपुरी के जिला परिषद के सदस्य और स्थानीय राजनीतिज्ञ गोरख बोकडे कहते हैं, 'हमें जब भी उनकी जरूरत पड़ी है, वह हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने हमें एंबुलेंस दी है और हमारे स्कूलों को भी बनवाया है। यहां तक कि छात्रों को उन्होंने किताबें भी दी हैं।'