अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे। वो अक्सर सोशल मीडिया पर मां के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बीते दिन मदर्स डे पर जब दूसरे कई सितारे मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे थे तो अर्जुन को भी अपनी मां की बहुत याद आई। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की हैं।