फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Messey: अचानक गोधरा रेलवे स्टेशन पहुंचे विक्रांत मैसी, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहीं तस्वीरें

Mon, 11 Nov 2024 07:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी अपनी आगामी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल में अभिनेता गोधरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : एक्स
फिल्म द साबरमती रिपोर्ट इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इसके रिलीज होने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में टीम इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रही है। इस बीच हाल ही में विक्रांत मैसी को गोधरा स्टेशन का अचानक दौरा करते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

2 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : एक्स
तस्वीरें बटोर रहीं सुर्खियां
सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब सुर्खिया्ं बटोर रही हैं। फोटो क्लिक करवाते समय विक्रांत किसी गहरी सोच में डूबे हुए दिख रहे हैं। 'द साबरमती रिपोर्ट' साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के जलने की घटना पर आधारित है। यह दुखद घटना 27 फरवरी, 2002 को हुई थी, जब गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस6 कोच में भीड़ ने आग लगा दी थी। फिल्म में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना पत्रकारों की भूमिका में हैं, जो इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए साथ आते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : एक्स
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में विक्रांत का दमदार अंदाज देखने को मिला था। उन्हें इस किरदार में देखकर फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ चुकी है। द साबरमती रिपोर्ट का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने किया है। यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

4 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
सेक्टर 36 में आए थे नजर
इस फिल्म से पहले विक्रांत को सेक्टर 36 में देखा गया था। फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में थे। दीपक डोबरियाल के साथ उनकी अदाकारी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में न रिलीज कर सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
12वीं फेल - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
12वीं फेल से हासिल की लोकप्रियता
विक्रांत मैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें 12वीं फेल से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहे थे।
'सिकंदर का मुकद्दर' ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे ये सितारे, बोल्ड अंदाज में नजर आईं तमन्ना भाटिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें