बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
बोनी ने कहा अर्जुन पर गर्व है
बोनी ने जो संदेश अर्जुन के लिए भेजा, उसमें वह कहते हैं, 'तुमने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। साथ ही तुम्हारा 'सिंघम अगेन' में काम देखकर, अभिनय देखकर अच्छा लगा। मुझे तुम पर गर्व है। आगे के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। ऐसे ही अच्छा काम करते रहो। खुद को फिट भी बनाए रखो।' अपने पिता बोनी का यह संदेश सुनकर अर्जुन के चेहरे पर मुस्कान आ गई।