अभिनेता विक्रांत मैसी हाल ही में फिल्म ‘द साबरमति रिपोर्ट’ में नजर आए। आज ही उन्होंने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेने की बात की है। इस कलाकार ने अब तक अपने करियर में कितना कमाया है? विक्रांत की नेटवर्थ कितनी है? जानिए?
एक कलाकार जब फिल्मों में चर्चित नाम बन जाता है, तो उसकी कमाई में भी इजाफा होता है। विक्रांत मैसी ने भी अपने 17 साल के टीवी और फिल्म करियर में अच्छी-खासी नेटवर्थ बना ली है। जानिए, उनकी नेटवर्थ, फिल्मों की फीस और कार कलेक्शन के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
लगभग 20-26 करोड़ है नेटवर्थ
विक्रांत ने टीवी सीरियल में लंबे समय तक काम किया, इसके बाद वह फिल्मों में आए और सहायक भूमिकाएं कीं। कुछ समय से वह मुख्य किरदारों में भी नजर आए लगे हैं। ऐसे में उनकी कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है। एक अनुमान के अनुसार इस समय उनकी नेटवर्थ लगभग 20-26 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
3 of 5
विक्रांत मैसी की कार
- फोटो : सोशल मीडिया
महंगी कार के मालिक भी हैं
विक्रांत मैसी के पास करोड़ों की कीमत वाली एक मर्सिडीज कार भी है, इसका प्राइज 1 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा एक कार और है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। विक्रांत को बाइक चलाने का शौक भी है तो उनके पास एक 12 लाख की बाइक भी है।
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
फिल्म-एड फिल्म की कमाई
कई ब्रॉन्ड के एड फिल्म करके भी विक्रांत काफी पैसा कमाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार वह किसी ब्रॉन्ड को प्रमोट करने के लिए लगभग 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक लेते हैं। वहीं उनकी फिल्मों की फीस की बात की जाए तो वह लगभग 1-2 करोड़ रुपये तक साइनिंग अमाउंट चार्ज करने लगे हैं। उनको कई फिल्मों में लीड रोल निभाकर इतना पैसा साइनिंग अमाउंट के तौर पर मिला है।
सोशल मीडिया से भी कमाते हैं
इन दिनों कई एक्टर्स के सोशल मीडिया पर इतने फॉलोअर होते हैं कि इसके जरिए भी वह अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इस समय विक्रांत इंस्टाग्राम पर लगभग 25 लाख फॉलोअर हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी वह कई ब्रॉन्ड को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं। इस तरह देखा जाए तो यहां भी विक्रांत अच्छी-खासी अर्निंग करते होंगे। विक्रांत की नेटवर्थ कितनी है, यह लगभग स्पष्ट है, लेकिन उन्होंने कहां-कहां इंवेस्टमेंट किया हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। Vikrant Massey: जब विक्रांत मैसी ने दिए बेबाक बयान, कभी हुए ट्रोल तो कभी खूब सराहे गए