फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey Movies: दिल धड़कने दो से लेकर 12th फेल तक, जानें विक्रांत मैसी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mon, 02 Dec 2024 01:42 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विक्रांत मैसी ने अभिनय से ब्रेक लेने की बात कही है। उन्हें 'द साबरमती रिपोर्ट' में देखा जा रहा है। विक्रांत की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। आइए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस पर उनकी टॉप फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
विक्रांत मैसी - फोटो : अमर उजाला
विक्रांत मैसी ने सिनेमा से ब्रेक लेने की घोषणा की है। विक्रांत मैसी ने हाल ही में गोधरा कांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' दी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। आइए आपको बताते हैं  बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की टॉप फिल्मों और उसकी कमाई के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
दिल धड़कने दो - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दिल धड़कने दो
फिल्म दिल धड़कने दो एक मल्टीस्टारर फिल्म रही। इस फिल्म में विक्रांत मैसी नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। भारत में इस फिल्म ने 106.70 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 7
हाफ गर्लफ्रैंड - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
हाफ गर्लफ्रेंड
मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 81.36 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा। फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, सीमा बिस्वास को देखा गया।

4 of 7
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
12th फेल
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12th फेल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 56.38 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। विक्रांत मैसी की बतौर मुख्य अभिनेता यह पहली फिल्म मानी जाती है। फिल्म दर्शकों को भी खूब भायी थी।
विज्ञापन

5 of 7
छपाक - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
छपाक
'छपाक' फिल्म एसिड सर्वाइवर की कहानी बताती है। फिल्म ने भारत 40.5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। यह फिल्म भारत में 1700 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
द साबरमती रिपोर्ट
अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज को 17 दिन हो चुके हैं। अब तक फिल्म ने भारत में 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म गोधरा के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 डब्बे में हुए अग्निकांड की कहानी है। इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का - फोटो : सोशल मीडिया
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का
निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। विक्रांत मैसी की फिल्म बॉक्स ऑफिर पर हिट रही थी। इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 25.95 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें