Vikram Vedha
- फोटो : सोशल मीडिया
कमजोर कड़ी नंबर 5: रिलायंस की गलत प्लानिंग
आम दर्शकों के अलावा फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्रों के लोग भी अपने अपने मत इस बारे में रख रहे हैं। जिस तरह की इस फिल्म की पब्लिसिटी रही है, उसे देखते हुए कानपुर और लखनऊ के दर्शक मानते हैं कि इस फिल्म का प्रचार अगर ढंग से किया गया होता तो फिल्म का पहला वीकेंड बहुत शानदार निकला होता। फिल्मों के बजट आदि पर नजर रखने वाले दर्शकों का मानना है कि पहले तो इसे बनाने वाली कंपनी ने फिल्म का बजट अनावश्यक रूप से 175 करोड़ रुपये तक जाने दिया और फिर फिल्म की रिलीज से पहले हिंदी भाषी क्षेत्रों मे फिल्म के प्रचार पर बिल्कुल खर्च नहीं किया गया। ये असंतुलित प्लानिंग भी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के फ्लॉप होने का बड़ा कारण रही।