ऋतिक रोशन स्टारर 'विक्रम वेधा' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म से ऋतिक तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिलहाल 'विक्रम वेधा की पूरी टीम फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म के हिंदी भाषा में टिकट बिक्री के शुरुआती आंकड़े भी अब सामने आने लगे हैं।