विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। ऋतिक और सैफ के अलावा इस फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित शरफ, शारिब हाशमा, योगिता बिहानी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायित्री ने किया है। बता दें कि इन्होंने ही तमिल फिल्म विक्रम वेधा को बनाया था, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य किरदार में थे। साउथ में रिलीज हुई फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े थे, अब देखना ये होगा कि ऋतिक की फिल्म क्या कमाल करती है।