फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: बर्थडे बॉय को फैंस ने दिया खास सरप्राइज, किसी ने रणबीर से कटवाया केक तो किसी ने ली सेल्फी

Wed, 28 Sep 2022 08:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फैन का लाया हुआ केक काटते रणबीर कपूर - फोटो : Social Media
कपूर खानदान के राजकुमार यानी रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर आलिया के साथ पहली ही फिल्म हिट होने के बाद रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है। रणबीर कपूर के फैंस पूरे देश में फैले हैं। शादी होने के बावजूद आज भी रणबीर पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती हैं। सभी के पसंदीदा रणबीर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं, जो अभिनेता के साथ-साथ उनके चाहने वालों के लिए भी एक खास दिन है। वह अभिनेता के इस दिन को और खास बनाने के लिए बेसब्री से उनके घर के बाहर रणबीर का इंतजार कर रहे थे।अभिनेता को उनके फैंस ने जन्मदिन पर कई सरप्राइज दिए, जिसका  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है और इस मौके पर अभिनेता के फैंस सुबह से ही टकटकी लगाए उनके घर के बाहर खड़े थे। रणबीर की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके घर के बाहर खड़ा हर व्यक्ति बस अपने पसंदीदा कलाकार को बर्थडे विश करना चाहता था। लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार जब रणबीर आलिया के साथ गाड़ी में बैठकर घर से निकले तो फैंस की भीड़ उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़ी थी। 
Photos Of The Day: बॉडीकॉन ड्रेस में नोरा ने लूटी महफिल और मोनालिसा का हॉट अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहां मौजूद सभी फैंस अभिनेता का दिन अपने अलग-अलग तरीकों से खास बनाने की जद्दोजहद में लगे थे। जहां कोई वहां केक लेकर पहुंचा तो कोई अभिनेता संग एक तस्वीर खिंचवाने के लिए बेकरार दिखा। रणबीर ने भी किसी को निराश नहीं किया और वहां उनका दिन बनाने पहुंचे फैंस का अभिनेता ने दिन बना दिया। अपने प्रशंसको का प्यार देखकर रणबीर कपूर काफी खुश थे। रणबीर ने गाड़ी रुकवाई और सभी से मुलाकात की। किसी ने अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाई, तो किसी ने बर्थडे केक कटवाया। आलिया भी गाड़ी में बैठकर अपने पति के फैंस का प्यार बड़े प्यार से निहार रही थीं।
Varun Dhawan: सलमान खान को ओटीटी पर नहीं देखना चाहते वरुण धवन, बोले- वह इकलौते ऐसे हैं, जिन्हें...
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया ने किया खास अंदाज में विश
आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर विश किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस फोटो में रणबीर अकेले खड़े हैं और ऐसा लग रहा है कि फोटो किसी पार्टी की है। यह एक पोलरोइड फोटो है जिसे आलिया ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ है और फिर उसकी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
Indian Idol 13: शो से बाहर होने के बाद कंटेस्टेंट के समर्थन में आए नागालैंड के मंत्री, शेयर किया यह मीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें