ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' की कमाई में उतार-चढ़ाव देखेन को मिल रहा है। मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद फिल्म ने पांचवे दिन की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। हालांकि आंकड़े शुरुआती है। मल्टी स्टारर इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन लोगों को इस हिंदी रीमेक में ज्यादा कुछ नया देखने को नहीं मिला जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी साफतौर पर नजर आ रहा है।
शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पांचवे दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया है। सोमवार के हिसाब से फिल्म का यह कलेक्शन अच्छा माना जाएगा क्योंकि चौथे दिन फिल्म ने महज 5.39 करोड़ का ही बिजनेस किया था। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 48.33 करोड़ हो गया है। ऋतिक जैसे सुपरस्टार के होने के बाद भी फिल्म का पांच दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं पार कर पाना वाकई निराशजनक है।
इससे पहले फिल्म की कमाई ने वीकेंड पर भी निराश किया था। फिल्म ने पहले दिन 10.58 करोड़ की ओपनिंग की। इसके अगले दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला लेकिन आंकड़े ज्यादा चौंकाने वाले नहीं रहे। शनिवार को विक्रम वेधा ने 12.51 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी फिल्म कमाल नहीं दिख सकी और महज 13.85 का कलेक्शन ही कर सकी है। वीकेंड के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह केवल 36.94 करोड़ ही रहा।
बता दें कि विक्रम वेधा में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी है। फिल्म में ऋतिक एक क्रिमिनल के किरदार में हैं। वहीं, सैफ अली खान एक पुलिस वाले के रोल में हैं। इस फिल्म के बाद ऋतिक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में दिखने वाले हैं, जबकि सैफ आदि पुरुष में रावण की भूमिका में नजर आएंगे।