Hrithik Roshan
- फोटो : social media
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनेगी। फिल्म 'फाइटर' को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन एक्शन फिल्मों में महारत रखने वाले सिद्धार्थ आनंद करेंगे। ऋतिक इससे पहले 'बैंग बैंग' और 'वॉर' फिल्म में सिद्धार्थ के निर्देशन में काम कर चुके हैं। 'फाइटर' के अलावा ऋतिक 'विक्रम वेधा' और 'कृष 4' में भी नजर आएंगे। वहीं, 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में नागार्जुन, अमिताभ बच्चन, और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।