साल 2016 में 'झलक दिखला जा’ के सीजन 9 की प्रतियोगी रही नोरा फतेही इसके अगले सीजन में ही जज की कुर्सी तक कैसे पहुंच गईं, इसे लेकर हिंदी फिल्म जगत में काफी कानाफूसियां चलती रही हैं। शो की लॉन्चिंग पर मिली नोरा फतेही ने तब कहा था, 'कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ जज की कुर्सी पर बैठूंगी।’ और, उनका ये सपना कब, कैसे और किसकी मदद से पूरा हुआ है, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच जल्द ही इस तरफ भी मुड़ सकती है। इस बीच नोरा फतेही कलर्स चैनल के जिस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की जज बनी हैं, उसका प्रसारण शनिवार (3 सितंबर) से ही शुरू होने जा रहा है।