विक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘विक्रम’ के ट्रेलर ने बदल दिया खेल
और, 3 जून को ही कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की हिंदी भाषी राज्यों मे लोकप्रियता का पैमाना बनेगी फिल्म ‘विक्रम’। कमल हासन की हिंदी भाषी क्षेत्रों में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से रही है। इसके अलावा उनकी फिल्में ‘गिरफ्तार’, ‘चाची 420’, ‘अप्पू राजा’, ‘इंडियन’ आदि ने भी हिंदी भाषी राज्यों में कामयाबी हासिल की। विजय सेतुपति ने भी हिंदी भाषी राज्यों में अच्छी धमक बनाई है और कोरोना संक्रमण काल में उनकी फिल्में ‘विक्रमवेधा’, ‘96’, ‘सुपर डीलक्स’ आदि खूब देखी गई हैं। वह अमेजन प्राइम वीडियो की नई हिंदी वेब सारीज ‘जर्सी’ में भी शाहिद कपूर के साथ जल्द ही नजर आने वाले हैं। फहाद फासिल की लोकप्रियता हिंदी भाषी राज्यों में फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 1’ ने बढ़ाई है। अगर फिल्म ‘विक्रम’ के वितरकों ने इसके हिंदी संस्करण की मार्केटिंग अच्छे से की तो ये फिल्म जून के पहले शुक्रवार का बड़ा सरप्राइज बनकर उभर सकती है।