उरी सर्जिकल स्ट्राइक
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म उरी से बन गए स्टार
लगातार फिल्मों में काम करने के बावजूद विक्की की फैन फॉलोइंग में कुछ खास इजाफा देखने को नहीं मिला था। उन्हें असली पहचान दिलाने वाली फिल्म 'उरी' थी। इस फिल्म ने विक्की के किस्मत के सितारे ही बदल दिए। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म रियल घटना पर आधारित थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के लिए वह राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किए जा चुके हैं।