फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: 'विक्रम' से पहले जरूर देखें कमल हासन की यह ऑल टाइम फेवरेट फिल्में, मिलेगा रोमांटिक और एक्शन का फुल डोज

Fri, 20 May 2022 06:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में इस समय साउथ की फिल्मों का डंका बज रहा है, जिसकी वजह से बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स-ऑफिस पर नकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां एक तरफ अल्लू अर्जुन, यश, प्रभास जैसे रीजनल स्टार्स का बोलबाला पूरे देश में हो रहा है, वहीं साउथ के एक ऐसे ही टैलेंटेड अभिनेता ने आज से वर्षों पहले दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं कमल हासन है। वह साउथ के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हर किरदार में आज तक जान फूंकी है। इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'विक्रम' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। 'विक्रम' में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं और लोग उनकी फिल्म के रिलीज होने का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले आपको कमल हासन की ऐसी फिल्मों को जरूर देखना चाहिए, जिन्होंने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में ..   
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म एक दूजे के लिए का दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फिल्म 'एक दूजे के लिए'
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कमल हासन ने एक रोमांटिक फिल्म 'एक दूजे के लिए' से की थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के साथ बनाई गई थी। कमाल की बात यह थी कि उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसने कमल हासन को रातों-रात स्टार बना दिया था। फिल्म की कहानी ऐसे कपल पर आधारित है, जो अलग-अलग प्रांत से होते हैं। जहां लड़का साउथ इंडियन होता हैं, वहीं लड़की नॉर्थ से ताल्लुक रखती है। दोनों की प्रेम कहानी में गजब के ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए गए हैं। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सनम तेरी कसम - फोटो : सनम तेरी कसम
फिल्म 'सनम तेरी कसम'
पहली ही फिल्म से सुपरहिट हीरो का टैग पाने वाले कमल हासन की दूसरी फिल्म 'सनम तेरी कसम' भी सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे अमीर लड़के की होती है, जिसे अचानक से पता चलता है कि वह किसी कर्मचारी का बिछड़ा हुआ बेटा है। फिल्म में उनकी जोड़ी रीना रॉय के साथ बनाई गई थी। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म 'यूट्यूब' पर देख सकते हैं।

4 of 6
सदमा - फोटो : Social Media
फिल्म 'सदमा' 
साल 1983 में आई फिल्म 'सदमा' तमिल फिल्म 'मूंद्रम पिराई' का हिंदी वर्जन था, जिसमें कमल हासन और श्रीदेवी लीड रोल में थे। फिल्म में एक आदमी और मेंटली चैलेंज्ड लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई है। लड़की अपनी याददाश्त खो देती है, जिसके बाद कमल हासन का किरदार उसकी याददाश्त वापस लाने की कोशिश करता है। इस फिल्म में कमल हासन और श्री देवी दोनों ने ही बहुत दमदार एक्टिंग की थी, जिसके लिए उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला था। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर देख सकते हैं।   
विज्ञापन

5 of 6
हिन्दुस्तानी - फोटो : social media
फिल्म 'हिन्दुस्तानी'
साल 1996 में आई फिल्म 'हिन्दुस्तानी' में कमल हासन ने डबल रोल निभाया था। उनके साथ इसमें उर्मिला मातोंडकर भी थीं। फिल्म की कहानी ब्रिटिश सामराज्य के समय की है, जिसमें एक आदमी ब्रिटिश राज के खिलाफ हिंसक तरीके से बदला लेने का फैसला करता है। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'चाची 420'
यह एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें कमल हासन की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। यह फिल्म कमल हासन की ही फिल्म 'अव्वई शनमुघी' का हिंदी रीमेक थी। फिल्म में उनके साथ तब्बू, अमरीश पुरी और ओम पुरी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसकी कहानी एक ऐसे तलाकशुदा आदमी की होती है, जो अपने बेटे से मिलने अपनी एक्स वाइफ के घर चला जाता है। उसके घर जाने के रूप में ही ट्विस्ट है। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म 'यूट्यूब' पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें