फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Rohatgi Wedding Date: 12 साल की डेटिंग के बाद शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, सामने आई वेडिंग डेट

Fri, 20 May 2022 06:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते दिनों, पायल रियलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं और वह इस शो की पहली रनरअप रहीं। वहीं, शो से बाहर आने के बाद अब पायल ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। पायल बीते 12 साल से संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं और अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज फैंस को दी है।
विज्ञापन

2 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए उन्होंने अपनी शादी का एलान किया है। संग्राम सिंह रेसलर हैं और पायल भी अपने कड़क अंदाज के लिए जानी जाती हैं ऐसे में दोनों ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह काफी मजेदार हैं। पहली तस्वीर में पायल और संग्राम रेसलिंग रिंग में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे की ओर पीठ कर रखी है और पायल ने अपने एक हाथ से दूसरे हाथ की कलाई पकड़ रखी है। तस्वीर में दोनों काफी जच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
पायल रोहतगी और राहुल महाजन - फोटो : इंस्टाग्राम
पायल और संग्राम दूसरी तस्वीर में पंचिंग का पोज बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के ऊपर लिखा हुआ है, 'सेव द डेट।' वहीं, दोनों ने कैप्शन में बताया है कि वह इस जुलाई शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन पायल और संग्राम की शादी से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा है कि दोनों 21 जुलाई को शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह बीते 12 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने अब तक शादी करने का फैसला क्यों नहीं लिया। इस बारे में पायल ने 'लॉकअप' में बताया था। शो में पायल ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकती हैं। उन्होंने आईवीएफ जैसी कई तकनीक को अपनाया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें