फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram: केआरके ने कमल हासन की तारीफों के बांधे पुल, कहा- वह भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेता

Mon, 06 Jun 2022 12:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के मशहूर अभिनेता कमल हासन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म विक्रम को लेकर चर्चा में हैं। कमल हासन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म विक्रम - फोटो : Social media

साउथ के मशहूर अभिनेता कमल हासन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म विक्रम को लेकर चर्चा में हैं। कमल हासन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों को भी यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केआरके यानी कमाल आर खान ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैसे तो केआरके अक्सर फिल्मों के लिए अपने निगेटिव रिव्यू और टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस फिल्म और अभिनेता कमल हासन की जमकर तारीफ की है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
KRK

हाल ही में केआरके ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए कुछ ट्वीट्स किए। एक के बाद एक किए गए इन ट्वीट्स में कमाल खान ने जमकर कमल हासन की तारीफ की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने पहले ट्वीट में लिखा, अगर मैं कमल हासन की फिल्म एक दूजे के लिए, इंडियन, चाची420, अप्पू राजा, पुष्पक से लेकर विक्रम तक के उनके सफर को देखता हूं तो यह अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि वह भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेता हैं। किसी अन्य अभिनेता ने इतनी अलग तरह की फिल्में नहीं की हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
कमल हासन - फोटो : Instagram/Kamal Haasan

अपने दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा, मैंने कमल हासन की फिल्म एक दूजे के लिए मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी थिएटर देखी थी। उस थिएटर में यह फिल्म एक साल से चल रही थी। अगर मैं आज भी उस फिल्म के गाने सुनता हूं, तो मुझे उस समय में फिर से जाने का मन करता है। खूबसूरत समय, खूबसूरत यादें और इतना खूबसूरत संगीत।

विज्ञापन

4 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म 'विक्रम' के जरिए कमल हासन ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की हैं। उनकी यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।। 'विक्रम' में में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे शानदार कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और इसका निर्माण निर्माण राज कमल के 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 3 जून 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें