फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram: 25 दिन बाद भी 'विक्रम' का सिनेमाघरों में जलवा बरकरार, विजय सेतुपति ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Thu, 23 Jun 2022 06:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
कामल हासन स्टारर 'विक्रम' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की जबरदस्त कहानी की वजह से दक्षिण भारत के साथ इसे हिंदी पट्टी के लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के बाद से अब तक इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। गुरुवार को फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 25 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए। इस उपलब्धि पर फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले विजय सेतुपति काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विक्रम की सफलता से खुश विजय सेतुपति
विजय सेतुपति ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए 'विक्रम' का पोस्टर फैंस संग साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सिनेमाघरों में विक्रम के सफलतापूर्वक 25 दिन पूरे।' बता दें कि फिल्म में विजय सेतुपति की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। हाल ही में उनका एंट्री सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन की दमदार वापसी 
इस फिल्म से कमल हासन ने लंबे समय बाद दमदार वापसी की है। फिल्म में उन्हें जबरदस्त एक्शन करते देखा जा सकता है। फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहना मिली है। कमल चार बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में आई 'विश्वरूप 2' में काम किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर कर रही खूब कमाई
कमल हासन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 'विक्रम' तमिलनाडु राज्य में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' के नाम दर्ज था। वहीं, फिल्म के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक वर्ल्डवाइड 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें