फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Influencer: प्राजक्ता से कैरी मिनाटी तक, सोशल मीडिया के बाद फिल्मों और वेब शो में भी अपनी जगह बना रहे इनफ्लुएंसर

Thu, 23 Jun 2022 05:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्राजक्ता कोहली, कैरी मिनाटी - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है और ऐसे में टीम इसका जबरदस्त प्रमोशन करने में जुटी हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोहली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में वरुण की बहन बनीं प्राजक्ता एक इनफ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। इस फिल्म से पहले भी वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मिसमैच्ड' में नजर आ चुकी हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब किसी इनफ्लुएंसर को बॉलीवुड की फिल्म या वेब सीरीज में काम करने का मौका मिला हो। आज हम आपको उन इनफ्लुएंसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया के बाद ओटीटी प्लेटफार्म और बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शर्ली सेतिया - फोटो : सोशल मीडिया
शर्ली सेतिया
सोशल मीडिया स्टार शर्ली सेतिया अपनी आवाज के जादू के चलते पहले से ही काफी फेमस हैं। वहीं, अब उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'निकम्मा' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में वह अभिमन्यु दसानी और शिल्पा शेट्टी के साथ दिखाई दीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
कुशा कपिला
कुशा कपिला अपने वीडियो से सोशल मीडिया पर फैंस को हंसाना जानती हैं। कुशा के वीडियोज लोगों के बीच काफी फेमस हैं। कुशा ने करण जौहर की 'घोस्ट स्टोरीज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। यह सीरीज 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई थी।

4 of 5
डॉली सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
डॉली सिंह
इन्फ्लुएंसर डॉली सिंह ने कॉमेडी शो 'भाग बेनी भाग' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह शो 2020 में नेटफ्लिक्स पर आया था। इसमें उन्होंने स्वरा भास्कर की सबसे अच्छी दोस्त के रूप में दिखाया गया था। शो में डॉली के अभिनय की सराहना की गई और दूसरे सीजन में भी वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैसल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
फैसल शेख
सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख, मिस्टर फैसू के नाम से काफी फेमस हैं। फैसू ने एक्शन थ्रिलर 'बैंग बैंग: द साउंड ऑफ क्राइम्स' के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। इसमें उनके साथ मॉडल-अभिनेत्री रूही सिंह भी दिखाई दी। यह सीरीज अल्ट बालाजी और जी5 पर उपलब्ध है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें