vikram
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी बेल्ट में पहले दिन इतनी कमाई
कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल अभिनीत 'विक्रम' एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म उत्तर भारत में अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' और आदिवी शेष की 'मेजर' जैसी बड़े बजट की फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस क्लैश की वजह से रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म हिंदी बेल्ट में भी ठीक-ठाक ओपनिंग ले पाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि " विजय सेतुपति और फहद फासिल ओटीटी के कारण उत्तर भारतीय क्षेत्रों में लोकप्रिय हैं, और कमल हासन बॉलीवुड में भी एक अहम स्थान रखते हैं। ऐसी स्टार कास्ट की वजह से हिंदी बेल्ट में फिल्म से पहले दिन दो करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद की जा रही है। अगर फिल्म की कहानी और एक्शन लोगों को प्रभावित करता है तो विक्रम सम्राट पृथ्वीराज और मेजर को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। हालांकि, इसका खुलासा को शुक्रवार को फिल्म देखने के बाद ही किया जा सकता है।"