फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Movies: विक्रम भट्ट की डरावनी फिल्में, खौफनाक कहानियों का जादू, जगाता है लोगों के दिलों में डर का तूफान

Fri, 18 Apr 2025 04:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikram Bhatt Horror Movies: विक्रम भट्ट बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक हैं, जो अपनी हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में डर, रहस्य और रोमांच से भरी होती हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक और हॉरर फिल्म "हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट" का नाम जुड़ जाएगा। 
 
विज्ञापन
1 of 7
विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म "हॉन्टेड 3डी" के सीक्वल "हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट" का एलान किया है, जो 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी हो चुका है, जिसने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है। इन फिल्मों के अलावा भी विक्रम की कई हॉरर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दहशत मचाई है।
विज्ञापन

2 of 7
निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्मों का जादू - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रम की हॉरर फिल्में
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने "राज", "1920", "हॉन्टेड 3डी" से लोगों को खूब डराया है। अब इस लिस्ट में "हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट" का नाम जुड़ने वाला है, जो दर्शकों को डराने के लिए तैयार है। उनकी हर फिल्म में रहस्य और डर का तूफान होता है, जो दर्शकों की रूह तक कांपने पर मजबूर कर देता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' - जानिए कब होगी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट
2011 में रिलीज हुई "हॉन्टेड 3डी" का सीक्वल "हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट" जल्द आ रहा है। इस फिल्म को विक्रम भट्ट डायरेक्ट करेंगे। इसमें महाक्षय चक्रवर्ती (मिमोह) और चेतना पांडे मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को आनंद पंडित और राकेश जुनेजा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह डरावनी फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की घोषणा के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

4 of 7
हॉन्टेड 3डी  - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉन्टेड 3डी 
2011 में रिलीज हुई "हॉन्टेड 3डी" भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3डी हॉरर फिल्म थी। इसमें महाक्षय चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। अचिंत कौर और आरिफ जकारिया भी फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब डराया था। अब जल्द ही इसका सीक्वल आने वाला है।

यह भी पढ़ें:
Vicky Donor: 'विकी डोनर' की री-रिलीज पर भावुक हुए आयुष्मान, तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘इसने मेरी जिंदगी बदल दी’
 
विज्ञापन

5 of 7
राज - फोटो : एक्स
राज 
विक्रम भट्ट की "राज" एक सुपरहिट हॉरर फिल्म थी। 2002 में आई इस फिल्म में बिपाशा बसु, डिनो मोरिया, मालिनी शर्मा और आशुतोष राणा ने शानदार अभिनय किया था। कहानी आदित्य और संजना नाम के कपल की है, जो अपनी शादी को बचाने के लिए ऊटी जाते हैं। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी "व्हाट लाइज बिनीथ" से प्रेरित थी।

यह भी पढ़ें:
Athiya Shetty: के एल राहुल- अथिया शेट्टी ने शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर, जानिए क्या रखा है बिटिया का नाम
 
विज्ञापन

6 of 7
1920 - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
1920 
"1920" एक डरावनी और रहस्यमयी फिल्म है, जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा और डायरेक्ट किया। फिल्म में रजनीश दुग्गल, अदा शर्मा और इंद्रनील सेनगुप्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह कहानी 1920 में एक प्रेतवाधित घर में रहने वाले एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें:
Veera Dheera Sooran 2: 'वीरा धीरा सूरन पार्ट 2' की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब देख सकेंगे विक्रम की फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
क्रिएचर 3डी
"क्रिएचर 3डी" एक 3डी मॉन्स्टर हॉरर फिल्म है, जिसे विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। इसमें बिपाशा बसु और इमरान अब्बास मुख्य भूमिकाओं में थे। मुकुल देव और दीपराज राणा ने भी सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 12 सितंबर 2014 को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें:
Kajol: डेटिंग की सलाह के लिए अजय देवगन के पास नहीं जाएंगी नीसा, काजोल बोलीं- वह एक शॉटगन के साथ खड़े होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें