फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Bhatt Birthday: बड़े पर्दे पर हीरोइनों को खतरनाक लुक में दिखाया, हॉरर को स्टीरियोटाइप से बाहर निकाला

Mon, 27 Jan 2025 08:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक विक्रम भट्ट ने हर जॉनर की फिल्में बॉलीवुड में बनाई हैं, लेकिन उनका नाम सुनकर हॉरर फिल्में ही दर्शकों के जेहन में आती हैं। हॉरर फिल्में ही उनकी पहचान बन चुकी हैं। विक्रम भट्ट के जन्मदिन (27 जनवरी 1969) पर जानिए डायरेक्टर के करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन
1 of 5
डायरेक्टर विक्रम भट्ट - फोटो : अमर उजाला

एक वक्त था जब बॉलीवुड में हॉरर के नाम पर बी ग्रेड फिल्में ही अधिक बनती थी। विक्रम भट्ट ने हॉरर फिल्मों से जुड़ी इस सोच को बदलकर रख दिया। डायरेक्टर ने जो हॉरर फिल्में बनाई, वह अलग ही स्तर ही रही। यही हॉरर फिल्में विक्रम भट्ट की पहचान और स्टाइल बन गया। जानिए, डायरेक्टर विक्रम भट्ट के फिल्मी सफर और जिंदगी के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 5
डायरेक्टर विक्रम भट्ट की एक्शन फिल्म 'गुलाम' - फोटो : सोशल मीडिया

थ्रिलर-एक्शन फिल्मों से की शुरुआत 
विक्रम भट्ट ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत थ्रिलर, एक्शन जॉनर की फिल्मों से की थी। उन्होंने ‘मदहोश’, ‘गुनहगार’, ‘बंबई का बाबू’ और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘गुलाम’ जैसी फिल्में बनाई। उनकी शुरुआती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाई। हां, ‘गुलाम’ को जरूर सफल माना गया। इसके बाद उन्होंने एक थ्रिलर फिल्म ‘कसूर’ भी बनाई।

विज्ञापन

3 of 5
विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हॉरर फिल्मों के मास्टर बन गए 
साल 2002 में बतौर निर्देशक विक्रम भट्ट ने हॉरर जॉनर की पहली फिल्म ‘राज’ बनाई। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। विक्रम के काम को सराहा गया। इसके बाद विक्रम भट्ट ने हॉरर जॉनर की कई फिल्में बनाई, वह एक तरह से हॉरर जॉनर के मास्टर बन गए। डायरेक्टर की हॉरर फिल्मों की लिस्ट में ‘फियर’, ‘1920’,  ‘शापित’, ‘हॉन्टेड थ्रीडी’, ‘राज थ्रीडी’, ‘क्रिएचर थ्रीडी’, ‘राज रीबूट’, ‘1921’, ‘गोस्ट’, ‘जुदा होगी भी’ जैसी मूवी शामिल हैं। विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्मों में खूबसूरत हीरोइन ही भूत और काली शक्तियों का शिकार होती, ऐसे में ग्लैमरस हीरोइनों को भी वह खतरनाक लुक में दिखा देते थे। यही डायरेक्शन स्टाइल दर्शकों को विक्रम का पसंद आया।

4 of 5
डायरेक्टर महेश भट्ट-विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट के अस्सिटेंट रहे 
वैसे तो विक्रम भट्ट एक फिल्मी परिवार से ही संबंध रखते हैं, उनके दादा निर्माता-निर्देशक विजय भट्ट थे, वही पिता प्रवीण भट्ट भी बॉलीवुड के नामी निर्देशक, सिनेमेटोग्राफर रहे हैं। निर्देशक महेश भट्ट और विक्रम एक ही फैमिली ट्री का हिस्सा हैं, वह उनके दूर के रिश्तेदार हैं। करियर की शुरुआत में विक्रम भट्ट ने दो साल तक बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ काम किया। साथ ही शेखर कपूर के साथ भी ढाई साल तक अस्सिटेंट के तौर पर काम किया। इसके बाद ही वह निर्देशक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रम भट्ट-सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

पर्सनल लाइफ में आए उतार-चढ़ाव 
दर्शकों को पर्दे पर डराने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट की जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। पत्नी अदिति भट्ट से अलगाव के बाद विक्रम से सुसाइड की कोशिश भी की थी, इस बारे में वह कई इंटरव्यू में बता चुके हैं। वहीं डायरेक्टर अपने अफेयर के कारण भी चर्चा में रहे। डायरेक्टर को दो बड़ी बॉलीवुड हीरोइन से अलग-अलग वक्त में प्यार हुआ। उनकी प्रेमिकाओं की लिस्ट में सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल शामिल हैं। लेकिन दोनों के साथ ही विक्रम का रिश्ता टिका नहीं, इनकी राहें जुदा हो गईं।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें