कारगिल युद्ध में पाकिस्तान भारत के 'शेरशाह' के नाम से ही कांप जाता था। शेरशाह यानी कैप्टन विक्रम बत्रा, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। आज ही के दिन 7 जुलाई 1999 को कैप्टन विक्रम बत्रा ने वीरगति प्राप्त की थी। आज सेना के इस जाबांज शेरशाह की 23वीं पुण्यतिथि है। कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन को हम सबने फिल्म 'शेरशाह' में काफी करीब से देखा है। 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म में देश के लिए विक्रम बत्रा का बलिदान और उनकी मोेहब्बत डिंपल चीमा के बारे में काफी खूबसूरती से बताया गया है, जिसे देखने के बाद आज भी हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा 'विक्रम बत्रा' की भूमिका में नजर आए और छा गए। दूसरी तरफ कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई।
इस फिल्म को देखने के बाद हर किसी के मन में डिंपल चीमा के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानने की इच्छा थी। तो आज हम आपको डिंपल चीमा और कियारा आडवाणी की उस मुलाकात के बारे में बता रहे हैं, जो फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हुई थी।