मणिरत्नम की आगामी फिल्म 'पीएस-1' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दिलचस्प बात यह है कि दर्शक इस फिल्म का अनुभव आईमैक्स में ले सकेंगे। यह पहली तमिल फिल्म होगी जो आईमैक्स में रिलीज होगी। बता दें कि यह मेगा बजट फिल्म फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज हो रही है। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन और त्रिशा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।