एक बेहतरीन शेफ, लेखक और फिल्ममेकर विकास खन्ना ने जिंदगी की हर मुश्किलों को अपने जज्बे से मात दी है। इसका सबूत भी सबके सामने है। पंजाब के अमृतसर में पले बढ़े विकास खन्ना आज ग्लोबल सेलिब्रिटी शेफ हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक के लिए खाना पका चुके हैं। खाने के जरिए लोगों के दिलों को छूने के साथ-साथ उन्होंने फिल्ममेकिंग में भी अपना हाथ आजमाया और महिलाओं से जुड़े कुछ अहम मुद्दों को देश से लेकर दुनिया भर तक के लोगों के सामने रखा। यूं तो विकास आज अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में बस गए हैं, लेकिन वह आज भी दिल से देसी ही हैं। विकास आज यानी 14 नवंबर को 53 साल के हो गए हैं। आइए इस खास अवसर पर उनका जीवन, खाने और परिवार के प्रति नजरिए पर गौर फरमा लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
1. दादी के हाथों का स्वादिष्ट भोजन खाकर कटा बचपन, सबसे पहले उन्हीं के लिए बनाई चाय- विकास खन्ना, शेफ
खाने की प्रेरणा विकास खन्ना ने अपनी बीजी यानी दादी से ली। शेफ ने 'अमर उजाला' को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने सबसे पहले अपनी दादी के लिए चाय बनाई थी। खाने के प्रति बीजी के प्यार ने विकास को काफी प्रेरणा दी।
विज्ञापन
3 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
2. मैं महसूस करता हूं खाने का रिश्ता दिल के साथ बहुत गहरा है। यही वह रिश्ता है जो सीधे हमें हमारे बचपन में ले जाता है- विकास खन्ना, शेफ
विकास कहते हैं, 'याद आते हैं वे सारे पल जब पूरा परिवार एक साथ होता था। सब तंदुरुस्त थे, रिश्तों में दीवारे नहीं थीं। और, ये सब आपको खाना याद दिलाता है।'
4 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
3. आज भी हर जन्मदिन पर बनता है सूजी का हलवा, जो बीजी मेरे लिए बनाया करती थीं- विकास खन्ना शेफ
मैं 17 साल का था, जब मैंने घर छोड़ दिया। लेकिन, आज भी मेरे जन्मदिन पर सूजी का वह हलवा जरूर बनता है जो बीजी मेरे जन्मदिन पर बनाया करती थीं।
विज्ञापन
5 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
4. हमसे जब घर छूटता है तो सबसे पहले चीज जो हमसे छूटती है वह है घर के खाने की महक- विकास खन्ना, शेफ
विकास खन्ना कहते हैं कि जब घर छूटता है तो सबसे पहले घर के खाने की महक छूट जाती है। लेकिन, जब तक ये मिलता रहता है हम उसकी महत्ता समझ नहीं पाते
विज्ञापन
6 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
5. मां के हाथ से बने खाने से ज्यादा महत्वपूर्ण और पवित्र दूसरा कुछ नहीं है- विकास खन्ना, शेफ
ग्लोबल सेलिब्रिटी शेफ का भी मानना है कि मां के हाथ से बने खाने से ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्थी कुछ और नहीं हो सकता।
विज्ञापन
7 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
6. हमारी इंद्रियों में घ्राणेन्द्रिय यानी नाक सबसे शक्तिशाली होती है। लेकिन, इसका प्रयोग बहुत से लोग करते नहीं- विकास खन्ना, शेफ
विकास का मानना है कि एक इंसान की इंद्रियों में नाक सबसे शक्तिशाली होती है। हालांकि, वह यह भी कहते हैं कि किसी के घर जाएं और खाना सूंघने लगें तो ये भी ठीक नहीं है लेकिन आप देखेंगे कि खाने की खुशबुएं हमारी यादों को ताजा कर देती हैं।
8 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
7. आधुनिकता और प्रयोगों से मुझे परहेज नहीं है लेकिन अगर मूल तत्व सही नहीं है तो बात बनेगी नहीं- विकास खन्ना, शेफ
विकास खन्ना साफ करते हैं कि उन्हें प्रयोगों से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि मूल तत्व का सही होना जरूरी है। वह उदाहरण देते हुए कहते हैं, 'अगर यही नहीं पता कि प्याज कैसे भूनना है, कितने तरीकों से इसे भूना जा सकता है तो खाना स्वादिष्ट कैसे बनेगा?'
9 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
8. मैं चाहता हूं भगवान ने जो मुझे आवाज दी है, उसका प्रयोग मैं दूसरों की आवाज बनने में करूं- विकास खन्ना, शेफ
विकास खन्ना ने विधवाओं की तकलीफों पर एक फिल्म बनाई जिसका नाम ‘द लास्ट कलर’ है। ये फिल्म संयुक्त राष्ट्र में दिखाई गई और उन्हें अमेरिकी संसद में इस विषय पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया।
10 of 11
विकास खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
9. मेरी दूसरी फिल्म ‘बेयरफुट एम्प्रेस’ यूट्यूब पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ऐसी महारानी जो नंगे पैर फिरती हैं- विकास खन्ना, शेफ
कार्तियानी अम्मा पर ये फिल्म है, वह अब सौ साल की हैं। कहानी 96 साल की इन बुजुर्ग महिला की है जो पूरा जीवन लोगों की सेवा करती रहीं। सड़कें साफ करती रहीं। खाना मांगती रहीं। और आखिरकार उन्होंने पढ़ने की ठानी और बिना शर्म के अपने पड़पोते और पड़पोतियों के साथ स्कूल में बैठकर शिक्षा ली।