बॉलीवुड के चहेते कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की। जोड़े ने दो दिवसीय विवाह समारोह में शादी रचाई। इसमें पहले दिन कोंकणी परंपराओं का पालन किया गया और दूसरे दिन उत्तर भारतीय परंपराओं के तहत वैवाहिक कार्यक्रम पूरे हुए। दीपवीर की शादी को आज यानी 14 नवंबर, 2024 को 6 साल पूरे हो गए हैं। इस विशेष अवसर पर, रणवीर ने पत्नी के नाम एक खास पोस्ट साझा की है।