उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में उसे पकड़ने के लिए गए पुलिसकर्मियों पर उसने और उसके साथियों ने मिलकर गोलियां चला दी थीं। जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद विकास दुबे बीते एक हफ्ते से फरार चल रहा था। जिसको गुरुवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।