फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: विजय ने तमन्ना के लिए बताई अपने प्यार की गहराई, कहा- खलनायक युग खत्म कर शुरू किया है रोमांटिक सफर

Fri, 14 Jul 2023 05:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई महीनों तक अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप रहने के बाद आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार कर ही दिया और अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया। इस जोड़ी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में सुजॉय घोष की 'सेक्स विद द एक्स' में एक साथ अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें उनकी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए सराहना मिली।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि वे दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में हैं, लेकिन कुछ लोगों ने माना कि विजय और तमन्ना का रिश्ता उनके शो के लिए सिर्फ एक प्रचार स्टंट है। अब विजय ने तमन्ना के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर एक बार फिर से सफाई दी है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि अब यह काफी हद तक समझ में आ गया है कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Bollywood: फेमस राइटर्स की किताबों पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी रहीं सुपरहिट

 
विज्ञापन

3 of 5
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विजय ने कहा कि वह तमन्ना के प्यार में 'पागल' हैं। पर्दे पर खलनायक की भूमिकाएं निभाने के बाद अभिनेता अपने जीवन के रोमांटिक किरदारों के दौर में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं और उनके प्यार में पागल हूं। मैं इसे अपने जीवन का चरण कहता हूं। मैंने अपना खलनायक युग समाप्त कर लिया है और रोमांस युग में प्रवेश कर गया हूं।

Ajmer 92: ‘72 हूरें’ की विफलता ने हिला दिया ‘अजमेर 92’ बनाने वालों का भरोसा, हफ्ते भर आगे खिसकी रिलीज

4 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते की अफवाहें सबसे पहले तब शुरू हुईं, जब इस कपल को नए साल की पार्टी में गोवा में देखा गया। इसके तुरंत बाद उन्हें कई मौकों पर मुंबई में एक साथ देखा गया। 'लस्ट स्टोरीज 2' की रिलीज से पहले तमन्ना ने विजय के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और उसे अपनी 'हैप्पी प्लेस' बताया।

Suniel Shetty: 'हर मुश्किल वक्त में पति का साथ देना', बेटी को सुनील ने दी यह सीख, दामाद को भी दी खास सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था कि विजय एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं बहुत परवाह करती हूं और वह मेरे लिए हैप्पी प्लेस हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका मैं वास्तव में आदर करती हूं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं बहुत ही जैविक रूप से जुड़ी हुई हूं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो पूरी सावधानी बरतते हुए मेरे पास आए और मुझे कंफर्टटेबल फील करवाया। दोनों को सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते हुए भी देखा गया है।

Kajol: 'द ट्रायल' में काजोल ने पहली बार ऑनस्क्रीन किया किस, को-स्टार एली खान ने कही यह बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें