फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: तमन्ना भाटिया संग अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं विजय, बोले- असहज महसूस करता हूं जब...

Sat, 19 Aug 2023 10:30 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media

एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'कालकूट' को लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म जीओ सिनेमा पर रिलीज की गई है। इसके अलावा एक्टर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में दिखाई दिए थे। उनकी इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही विजय अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चे में हैं।

विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय और तमन्ना को एकसाथ कई बार स्पॉट किया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। इसके साथ ही फिल्म सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को पढ़कर फैंस उनके अफेयर के बारे में बात करने लगे। आखिरकार दोनों ने इस मामले में वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के प्रमोशन के दौरान चुप्पी तोड़ी और अपने रिलेशनशिप पर मोहर लगाई। 

विज्ञापन

3 of 5
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत के दौरान विजय ने साझा किया कि वह अपने निजी जीवन में फैंस की रुचि में बदलाव के बारे में कैसा महसूस करते हैं और अब कैसे एक्टर इस चीज के आदी बन गए हैं। उन्होंने कहा,  “सबसे पहले, यह मेरे लिए खबर है कि हम सबसे लोकप्रिय कपल में से एक हैं। यह बहुत अच्छा है, लेकिन जब यह पहली बार हुआ तो मैं इसका आदी नहीं था। मुझे अकेले घूमने की बहुत आदत थी। हम एक साथ बाहर जाते हैं और इस दौरान लोग हमारे ऊपर अधिक ध्यान देते हैं। ”

Abhishek Bachchan: अभिषेक के टैन्ट्रम को घर पर कुछ इस तरह हैंडल करती हैं ऐश्वर्या, घूमर एक्टर ने किया खुलासा

4 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस से मिल रहे उनकी निजी जीवन में अटेंशन को लेकर भी विजय ने खुलकर बात की एक्टर ने आगे कहा, '' लोगों से मिल रहे इस अटेंशन की वजह से मैं काफी असहज महसूस करता हूं, मगर अब मैं इसकी आदत डालने की कोशिश कर रहा हूं।''

Gadar 2: 'गदर 2' को लेकर तारा सिंह की सकीना का बड़ा खुलासा, बोलीं- अगर मैं फिल्म की एडिटर होती तो...

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करे तो अभिनेता करीना कपूर के साथ 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स', सारा अली खान के साथ होमी अदजानिया की फिल्म 'मर्डर मुबारक'  और बहुप्रतीक्षित सीरीज 'मिर्जापुर 3' में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt: आलिया भट्ट के डेली रुटीन का हिस्सा है यह एक काम, बेटी राहा से है इसका खास कनेक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें