फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी विज्ञापन अंतरिम राहत, असिस्टेंट डायरेक्टर से छेड़खानी का था मामला

Wed, 21 Apr 2021 09:03 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय राज
बॉलीवुड के हास्य कलाकार विजय राज को राहत मिली है। छेड़छाड़ के एक मामले में उन्हें नागपुर हाई कोर्ट की ओर से अंतरिम निषेधाज्ञा मिल गयी है। अभिनेता पर 2020 में फिल्म शेरनी की शूटिंग के दौरान होटल रूम में एक असिस्टेंट डायरेक्टर से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
विजय राज
एक सप्ताह पहले विजय राज ने छेड़छाड़ एफआईआर को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में याचिका दाखिल की थी। इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने एफआईआर पर अंतरिम निषेधाज्ञा लगा दी। अब विजय राज पर गोंदिया में कोई ट्रायल नहीं चेलगा।
विज्ञापन

3 of 5
विजय राज
इस मामले पर बात करते हुए विजय राज की वकील सवीना बेदी ने बताया कि 'नागपुर कोर्ट के आदेश के बाद विजय पर गोंदिया में कोई ट्रायल नहीं होगा। उनको अब गोंदिया पुलिस बुला भी नहीं सकती। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ एफआईआर को खत्म करना है या नहीं इस पर फैसला करेगा।'

4 of 5
विजय राज
बता दें कि कोर्ट में वकील सवीना का तर्क था कि ' कथित घटना वाले दिन विजय राज सुबह 6:30 बजे होटल से फिल्म शूटिंग के लिए गए थे। वहीं, सेट पर उस दिन आरोप लगाने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर भी मौजूद थीं, लेकिन एफआईआर में लिखा गया कि उसी दिन सुबह 9 बजे विजय राज ने होटल में आरोपी से संपर्क बनाने का प्रयास किया। ये दोनों चीजे एक साथ कैसे संभव हो सकती है। लिहाजा, ये आरोप निराधार, मनगढ़ंत और काल्पनिक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय राज
अभिनेता विजय राज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय की शुरुआत उन्होंने साल 1999 में फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन विजय राज को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2004 में फिल्म रन से मिली थी। फिल्म 'रन' में उनका 'कौवा बिरयानी' वाला सीन खूब लोकप्रिय हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें