फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tahir Raj Bhasin: बर्थडे पर बोले ताहिर राज भसीन, ‘सेल्फ-मेड होने का ठप्पा लगने से मिली संतुष्टि’

Wed, 21 Apr 2021 08:59 AM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

34 के हो गए अभिनेता ताहिर राज भसीन को खुशी इस बात की है उनकी लगातार की गई मेहनतें और कोशिशें रंग ले आई हैं। लोग उनके अभिनय की तारीफ करते हुए जब कहते हैं कि ये बंदा सेल्फमेड है तो ताहिर को सबसे ज्यादा खुशी होती है। इन दिनों ताहिर कई महत्वपूर्ण फिल्मों का हिस्सा भी हैं।

विज्ञापन

2 of 6
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिर राज भसीन ने अपना फिल्मी सफर ‘मर्दानी’ में विलेन का किरदार निभाते हुए शुरू किया था। इन दिनों वह तापसी पन्नू के साथ ‘लूप लपेटा’, सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘बुलबुल तरंग’ और श्वेता त्रिपाठी के साथ ‘ये काली काली आंखें’ जैसे तीन बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। उनके चाहने वाले रणवीर सिंह स्टारर ‘83’ में भी उन्हें बड़े परदे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेटर सुनील गावस्कर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

3 of 6
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिर कहते हैं, “जब मैं लद्दाख में शूटिंग कर रहा था तो किसी पहाड़ की सीधी चढ़ाई चढ़ने के लिए हमारे सामने एसयूवी अथवा किसी खच्चर की पीठ पर बैठ कर जाने का विकल्प होता था। ये दोनों विकल्प तेज हैं और आपको मंजिल तक सही सलामत पहुंचा देते हैं। लेकिन हमारे सामने तीसरा विकल्प भी खुला होता था कि अपना सामान लादिए और खुद ट्रेकिंग करके पहाड़ पर पहुंचिए। यह विकल्प चुनने पर शानदार नजारा देखने को मिलता है और जो उपलब्धि हासिल होती है, वह पहले से कई गुना बढ़ जाती है। मेरा अब तक का फिल्मी सफर इसी ट्रैक पर चलने जैसा रहा है।“

4 of 6
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिर ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “अपनी हर अगली रिलीज के साथ मैंने अनुभव किया है कि मुझे जो स्क्रिप्ट पेश की गईं, वे पहले से ज्यादा बड़ी, ज्यादा दिलचस्प और मेरे लिए ज्यादा संतोषजनक होती चली गईं। खुद के लिए अपेक्षाएं बढ़ाते जाना और मानदंड ऊंचे करते जाना ही मेरा लक्ष्य  है। फिलहाल मैं इस साल फिल्माए जा रहे सभी प्रोजेक्ट के अंदर रोमांटिक हीरो में तब्दील होने का वाकई मजा ले रहा हूं।“

विज्ञापन

5 of 6
नितेश के साथ ताहिर भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी फिल्मी विरासत के सवाल पर वह झट से जवाब देते हैं, “अपनी विरासत के बारे में सोचने का समय अभी नहीं आया है। अभी तो मैं शुरुआत ही कर रहा हूं। मेरी योजना यह है कि मेरा फिल्मी करियर एक पागलपन भरी मस्ती का सफर बने। मैं एक ऐसा स्टार बनने की तमन्ना रखना हूं जो हिला कर रख देने वाली मनोरंजक और अद्भुत कहानियां कहने की कोशिश करता है। इस मकाम पर अहम चीज यह है कि बेशकीमती मौके का फायदा उठाते हुए अपना काम किया जाए और एक यादगार करियर तैयार करने और कोई नायाब फिल्म बनाने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया जाए।“

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताहिर राज भसीन - फोटो : Social Media
ताहिर को उम्मीद है कि इंडस्ट्री महामारी के झटकों से जल्द ही उबर जाएगी और पूरी ताकत और रफ्तार के साथ अपना काम करने लगेगी। वह यकीन के साथ कहते हैं, “हर मुश्किल कोई नया बदलाव लेकर आती है। पिछले साल ने हमें जिन सकारात्मक बातों पर विचार करने के लिए मजबूर किया है, उनको फॉलो करना चाहिए। ये सकारात्मक चीजें हैं- सार्वजनिक जगहों की स्वच्छता का महत्व, तकनीक का इस्तेमाल करने की क्षमता और ज्यादा किफायती तथा पर्यावरण के अनुकूल बनने के लिए दूर से काम करने की सलाहियत।“
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें