फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक में इस एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं करण, जान्हवी-ईशान पर कही ये बात

Sat, 27 Jul 2019 05:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डियर कॉमरेड, करण जौहर और ईशान-जान्हवी - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक करण जौहर के खरीदने के बाद से ही यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में ये भी सुनने को मिला था कि विजय देवरकोंडा  स्टारर फिल्म के हिंदी रीमेक में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
दरअसल करण जौहर ने 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक की स्टारकास्ट को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि हिंदी रीमेक के लिए न तो किसी भी मुख्य कलाकार पर विचार किया गया है और न ही इस बारे में किसी से कोई बात की गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
karan johar - फोटो : file photo
वहीं ऐसी खबरें भी सामने आईं थी कि करण चाहते हैं कि विजय ही फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करें। ऐसे में करण ने इस बारे में कहा- 'डियर कॉमरेड में विजय ने बेहतरीन काम किया है। लेकिन वो इस फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं। मैं उनके फैसले की इज्जत करता हूं।'

4 of 6
karan johar - फोटो : bollywoodlife
बता दें कि हाल ही में खबरें सामने आईं थी कि फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर नजर आएंगे लेकिन करण ने ट्वीट कर इसको अफवाह बताया है। करण ने ट्वीट करते हुए लिखा- '26 जुलाई को रिलीज हो रही 'डियर कॉमरेड' की टीम को अपार सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इसके साथ ही एक स्पष्टीकरण भी। अभी तक फिल्म के लिए किसी भी लीड एक्टर्स पर न ही विचार किया गया है और न ही किसी से कोई बात की गई है।'
विज्ञापन

5 of 6
karan johar
गौरतलब है कि 24 जुलाई को करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी थी कि विजय देवरकोंडा की आगामी तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' की हिंदी रीमेक को वह बनाने जा रहे हैं। बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के पहले ही करण ने इसके हिंदी रीमेक राइट्स खरीद लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kabir singh - फोटो : social media
विजय देवरकोंडा स्टारर अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर झंडे लहराए हैं। फिल्म 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें