फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाह वाले बयान पर हुई अर्जुन रेड्डी स्टार की आलोचना, अब इस तरह दिया जवाब

Tue, 13 Oct 2020 01:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : ट्विटर
अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने एक बयान की वजह की से चर्चा में बने हुए हैं। राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि अगर मैं कभी राजनीति में प्रवेश करता भी हूं तो मैं तानाशाह बनना चाहूंगा। देवरकोंडा के इस बयान की चलते उनकी खूब आलोचना हुई। अब उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : ट्विटर
विजय देवरकोंडा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वो एक डार्टबोर्ड पर कुल्हाड़ी से निशाना लगाते नजर आ रहे हैं। कुल्हाड़ी मारने के बाद विजय पोज देते हैं और फिर स्क्रीन पर लिखा आता है 'एक भलाई करने वाला, मस्ती करने वाला तानाशाह।' इस वीडियो में देवरकोंडा मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कैप्शन में उन्होंने फन स्माइली का इमोजी बनाया। 

विज्ञापन

3 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : फाइल
क्या कहा था विजय देवरकोंडा ने
विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- 'मेरे पास राजनीति के लिए बिलकुल भी धैर्य नहीं है। राजनीतिक व्यवस्था अपने आप में किसी के समझ में नहीं आ रही है। जैसा कि, हम चुनावों के बारे में कह सकते हैं कि ये किसी के समझ में नहीं आ रहे हैं। मैं यह भी नहीं सोचता कि सभी को मतदान करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।'

4 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : फाइल
गुलशन देवैया ने साधा था निशाना
गुलशन देवैया ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'खोपड़ी का कुछ दबाव कम करने के लिए (उन्हें) हेयरकट कराने का सुझाव देता हूं।" गौरतलब है कि देवरकोंडा ने कहा था, "राजनीति में आने के बाद मैं तानाशाह बनना चाहूंगा। यह बदलाव का सही तरीका है लेकिन इसके लिए अच्छा व्यक्ति मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय देवरकोंडा
बता दें कि विजय के पिता का भी फिल्मों से गहरा नाता है। उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ इंडियन टीवी स्टार रह चुके हैं। लेकिन विजय ने कड़ी मेहनत से ये कामयाबी हासिल की है। विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला' से की थी। ये विजय की डेब्यू फिल्म थी।

कंगना रणौत ने बॉलीवुड को बताया नेपोटिज्म और जिहाद का गटर, बोलीं- 'तुम इतने सारे भेड़िए...'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें