फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने बॉलीवुड को बताया नेपोटिज्म और जिहाद का गटर, बोलीं- 'तुम इतने सारे भेड़िए...'

Tue, 13 Oct 2020 01:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत - फोटो : ANI
बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा अपने बयानों के लिए जानी जाती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उन्होंने बॉलीवुड के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हाल ही में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोडक्शन हाउसेज ने टॉप मीडिया संस्थानों पर बदनामी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्ट्राइक्स बैक हैशटैग ट्रेंड हो रहा है। इस बीच कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड को घेरते हुए आरोपों की बौछार कर दी है।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily
कंगना रणौत ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'बुलीवुड जो ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है। बजाए इसे साफ करने के, बॉलीवुड स्ट्राइक्स बैक जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं तो कहती हूं कि मुझ पर भी केस कर दो, जब तक मैं जिंदा हूं तब तक मैं तुम सभी को एक्सपोज करती रहूंगी।'
 
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'बड़े सितारे ना केवल महिलाओं पर आपत्ति जताते हैं बल्कि युवा लड़कियों का शोषण भी करते हैं, वे सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा सितारों को उभरने नहीं देते हैं। वे 50 साल की उम्र में स्कूल किड्स का किरदार निभाना चाहते हैं, अगर उनके सामने कुछ गलत भी हो रहा हो तो भी वे किसी के लिए स्टैंड नहीं लेते हैं।'
 

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : फाइल
इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कंगना ने लिखा, 'तुम मेरे गंदे सीक्रेट्स छिपाओ और मैं तुम्हारे छिपाऊंगा। इनकी वफादारी का सिर्फ ये एक पैमाना है, जब से मैं पैदा हुई हूं तब से मैं इन कुछ फिल्मी परिवारों को इस इंडस्ट्री को चलाते हुए देख रही हूं, आखिर ये कब बदलेगा?'
 
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रणौत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput, kanganaranaut
कंगना ने आगे लिखा, 'मैं कई सालों से बॉलीवुड में शोषण और बुलीइंग की शिकायत कर रही हूं आज उसी कारण एक कलाकार की मृत्यु हो गई, अगर सुशांत की मृत्यु के बहाने बॉलीवुड का गटर साफ हो रहा है तो इनको इतनी तकलीफ क्यों हो रही है। इसका भी सारा हिसाब है मेरे पास।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'बॉलीवुड के गटर में रेंगने वालों अब पता चला कैसा लगता है जब सारे देश के सामने बेइज्जत किया जाता है, निशाना बनाया जाता है,आइसलेट किया जाता है। क्यों कहीं छुप या भाग जाने का मन कर रहा है? तुम इतने सारे भेड़िए हो झुंड में, अकेले का मन तो करेगा की मर जाए, नहीं?'

रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई से की अपने पड़ोसी की शिकायत, मीडिया को गलत जानकारी देने का है आरोप

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें