फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सूट में दिखीं रश्मिका, सफेद कुर्ते में जंचे विजय; शादी के बाद कुछ ऐसा रहा सेलेब्स का पहला पब्लिक अपीयरेंस

Fri, 27 Feb 2026 08:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Rashmika Post Wedding Look : विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद शुक्रवार को शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। इस मौके पर कपल बेहद खुश नजर आया। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे अपने पोस्ट वेडिंग लुक में चमकते नजर आए थे। यहां डालें एक नजर सेलेब्रिटी कपल के शादी के बाद पहले पब्लिक अपीयरेंस पर..

विज्ञापन
1 of 8
कटरीना-विक्की,रश्मिका-विजय, प्रियंका-निक - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शुक्रवार को आखिरकार कपल के फैंस को मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा की पहली झलक एयरपोर्ट पर देखने को मिली। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई  सेलेब्रिटी कपल्स ने शादी की जिनके शादी के बाद के फर्स्ट लुक पर फैंस की नजरें ठहर गईं। तस्वीरों में देखिए अपनी पसंदीदा जोड़ियां...

विज्ञापन

2 of 8
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 
एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी  को एक दूजे के हुए। शुक्रवार को दोनों ने उदयपुर एयरपोर्ट पर अपना पहला पब्लिक अपीयरेंस दिया। यहां रश्मिका खूबसूरत लाल सूट में दिखीं, वहीं विजय सफेद रंग के कुर्ते में नजर आए। कपल एक दूसरे का हाथ थामे मीडिया और फैंस का अभिवादन करते दिखे।

विज्ञापन

3 of 8
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी, जिसके बाद दोनों पहली बार मुंबई एयपोर्ट पर नजर आए थे। दीपिका बेज रंग के लंबे कुर्ते और चूड़ीदार के साथ हाथ से बुने हुए लाल ब्रोकेड दुपट्टे में नजर आई थीं। वहीं रणवीर ने भी बेज रंग के कुर्ते और ब्रोकेड जैकेट पहनकर एक्ट्रेस के साथ मैचिंग आउटफिट्स चूज किए थे।

4 of 8
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मलहोत्रा और कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मलहोत्रा ने 7 फरवरी 2023 में कियारा आडवाणी से जैसलमेर में शादी की थी। शादी के बाद यह जोड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली बार नजर आया था। इस मौके पर सिद्धार्थ ने लाल रंग का कुर्ते और मल्टीकलर शॉल कैरी करी थी। वहीं उनकी पत्नी कियारा भी लाल रंग के पंजाबी सूट में नजर आयी थीं।


 
विज्ञापन

5 of 8
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी को अपने घर पर ही एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के बाद कपल ने दूल्हा-दुल्हन के लिबास में ही मीडिया से मुलाकात की थी। जहां रणवीर आइवरी शेरवानी में तो वहीं आलिया मैचिंग साड़ी में नजर आई थीं।

विज्ञापन

6 of 8
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और कटरीना कैफ 
एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी की थी। इसके बाद जोड़ा एयरपोर्ट पर साथ पहुंचा था। कटरीना, जहां गुलाबी रंग के सूट में दिखाई दी थीं वहीं लाइट कलर के पैंट-शर्ट में नजर आए थे। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे एक परफेक्ट कपल लग रहे थे।

विज्ञापन

7 of 8
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य धर और यामी गौतम 
निर्देशक आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून 2021 को हिमाचल में निजी समारोह में शादी की। इस कपल ने अपनी शादी बेहद साधारण तरीके से की थी। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर ही साथ में पहली तस्वीर साझा की थी। इसमें यामी लाल रंग की साड़ी में बेहद हसीन दिख रही थीं। दूसरी तरफ आदित्य सफेद कुर्ते में दिखाई दिए।

विज्ञापन

8 of 8
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद कपल को जोधपुर एयपोर्ट पर शादी के बाद पहली बार देखा गया था। प्रियंका ने जहां नीली साड़ी पहनी थी वहीं उनके पति निक कैजुअल आउटफिट्स में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें