फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर के साथ नेहा धूपिया ने की मस्ती, पति अंगद संग रोमांटिक अंदाज में आईं नजर; शेयर की बीटीएस तस्वीरें

Fri, 27 Feb 2026 03:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neha Dhupia: नेहा धूपिया हाल ही में एक प्राइवेट इवेंट में शामिल होने पहुंची थी। इस इवेंट में उनके साथ उनके पति अंगद बेदी और रणबीर कपूर भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
1 of 6
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने हाल ही में अटेंड किए प्राइवेट कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे अंगद के साथ खुशी भरे पल इंजॉए करती नजर आ रही हैं। नेहा ने कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 6
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें
नेहा धूपिया फिलहाल अपने यूट्यूब चैनल पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे व्लॉग्स के जरिए अपनी दिनचर्या फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में वे एक प्राइवेट इवेंट में शामिल हुईं थी। अब उन्होंने इसकी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वे काफी खुश और इंजॉय करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

कपल ने दिए कोजी पोज
उन्होंने ब्लैक और पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वे काफी सुंदर नजर आ रही हैं। उनके साथ में अंगद भी ब्लैजर में काफी कूल लग रहे हैं। शुरुआती तस्वीरों में कपल हंसी के पल शेयर करते नजर आ रहे हैं। 

4 of 6
नेहा धूपिया और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर भी आए नजर 
तस्वीरों में आगे स्टेज पर आपको नेहा नजर आएंगी और उनके साथ रणबीर कपूर भी स्टेज शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। वे ऑडियंस को स्पीच देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

सबके साथ खिंचवाए ग्रुप फोटो
आगे तस्वीरों में वे ग्रुप में नजर आ रहे हैं, जिसमें नेहा, अंगद, रणबीर और उनके साथ कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। सभी लोग कार्यक्रम में एक दूसरे के साथ मजाकिया समय बिताते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

नेहा ने दिया फनी कैप्शन
अपनी खुशियों से भरी और हंसी-मजाक करती तस्वीरों के साथ नेहा ने कैप्शन दिया- ‘किसी भी काम को करने के तरीके में थोड़ा सा अलग-सा या पागलपन जैसा हिस्सा जरूर होता है।’ तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे काम के साथ इंजॉए भी कर रही हैं। 

वर्कफ्रंट
नेहा धूपिया का वर्कफ्रंट कुछ दिनों पहले ही नेहा धूपिया सिंगल पापा में कुणाल खेमू के साथ नजर आयी थीं। नेहा 2022 में  यामी गौतम के साथ क्राइम वेब सीरीज में भी नजर आयी थीं। 2026 में नेहा पूरी तरह ओटीटी पर दिखाई देगीं। आने वाले समय में वो परफेक्ट फैमिली और थेरेपी-शेरपी में भी दिखाई दे सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें