फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: फिल्म के प्रमोशन के लिए नवाबों के शहर पहुंचे विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे, यूजर्स बोले- फ्लॉप फिल्म

Tue, 23 Aug 2022 09:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म लाइगर के लिए जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों की फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए विजय बॉलीवुड में और अनन्या पांडे साउथ में अपना डेब्यू कर रही हैं। दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया फैन पेज पर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में दोनों लखनऊ के मशहूर रूमी गेट पर खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या ने लाल रंग का बेहद खूबसूरत सूट पहना हुआ है और विजय कैजुअल शर्ट और पैंट में हैं। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के शूट भी पहने हैं, जो अभिनेता को बेहद कूल लुक दे रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन - फोटो : social media
इससे पहले दोनों आंध्रप्रदेश के गुंटूर में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लाइगर के प्रमोशन की यादें मुझे जिंदगी भर याद रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म की तारीफ करते हुए ये भी कहा था कि लाइगर सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा देगी। 
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : insta
बता दें कि लाइगर एक स्ट्रीट फाइटर के संघर्ष की दास्तां है, जो अपनी मेहनत के दम पर एमएमए चैंपियन बनता है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें