फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अर्जुन रेड्डी' के हीरो के साथ बाइक की टंकी पर बैठी नजर आईं अनन्या पांडे, तस्वीरें आ गईं सामने

Sun, 01 Mar 2020 11:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vijay devarakonda ananya panday - फोटो : social media
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं । विजय की इस डेब्यू फिल्म में अनन्या पांडे बतौर हीरोइन नजर आएंगी । इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और पुरी जगन्नाथ निर्देशक हैं । इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है । हाल ही में फिल्म के सेट से अनन्या और विजय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
vijay devarakonda ananya panday - फोटो : social media
इन तस्वीरों में विजय और अनन्या बाइक पर राइड करते दिख रहे हैं । अनन्या बाइक की टंकी पर बैठी हैं । उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहने हैं । वहीं विजय बाइक चलाते नजर आ रहे हैं । उनकी बाइक के आगे पीछे कैमरे चल रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
vijay devarakonda ananya panday - फोटो : social media
अनन्या और विजय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । अनन्या ने जब विजय के साथ फिल्म साइन की थीं तब उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था । इस पोस्ट में विजय और अनन्या स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे थे । 

4 of 5
vijay devarakonda ananya panday - फोटो : social media
बता दें कि विजय अपनी साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से खूब चर्चा में आ गए थे । इसके बाद इसी फिल्म का रीमेक 'कबीर सिंह' बनी, जो सुपरहिट रही । पिछले दिनों विजय की फिल्म 'डियर कामरेड' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ananya panday - फोटो : social media
वहीं अनन्या पांडे की आखिरी फिल्म 'पति-पत्नी और वो' थी । अनन्या ने इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ काम किया था । यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी ।

दूसरे दिन तापसी पन्नू के 'थप्पड़' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी थोड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें