फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Devarakonda Birthday: हिंदी सिनेमा में बोहनी से पहले साउथ में की ये धमाल फिल्में, विजय देवराकोंडा की ओटीटी पर मौजूद फिल्में

Mon, 09 May 2022 12:50 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : ट्विटर
दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा नौ मई यानी आज अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता ही है, लुक्स के मामले में भी वह फैंस का दिल जीत लेते हैं। अब अभिनेता हिंदी सिनेमा में भी छाप छोड़ने को तैयार हैं। विजय देवरकोंडा फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने साउथ इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी कई दमदार फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अर्जुन रेड्डी फिल्म - फोटो : insta
अर्जुन रेड्डी (2017)
विजय देवरकोंडा के करियर में 'अर्जुन रेड्डी' फिल्म बहुत मायने रखती है। यह उनकी सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म अर्जुन रेड्डी एक रोमांटिक ड्रामा है। तकरीबन 15 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसकी सफलता को देखते हुए हिंदी में शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह भी बनाई गई थी और यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिलहाल आप विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गीता गोविंदम - फोटो : फाइल
गीता गोविंदम (2018)
वासु द्वारा निर्देशित फिल्म गीता गोविंदम में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म को आप यूट्यूब या जी5 पर देख सकते हैं।

4 of 6
डियर कॉमरेड - फोटो : social media
डियर कॉमरेड (2019)
विजय देवरकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड को भी दर्शको ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दिखाई दी थीं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम, हॉटस्टार और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
येवादे सुब्रामण्यम/ये है जिंदगी - फोटो : यूट्यूब
येवादे सुब्रामण्यम/ये है जिंदगी (2015)
विजय देवरकोंडा की फिल्म येवादे सुब्रामण्यम एक ऐसे युवा बिजनेसमैन की कहानी दिखाती है, जो अपने दोस्तो के साथ जिंदगी जीने नए सफर पर निकल पड़ता है। इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। येवादे सुब्रामण्यम को हिंदी में 'ये है जिंदगी' के नाम से आप गोल्ड माइन्स यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टैक्सीवाला - फोटो : यूट्यूब
टैक्सीवाला (2018)
विजय देवरकोंडा की फिल्म टैक्सीवाला भी अच्छी फिल्म है और इसे वॉच लिस्च में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें विजय देवरकोंडा ने एक कैब ड्राइवर का किरदार अदा किया है, जो बाद में एक विंटेज कार खरीदता है और यहीं से उसकी जिंदगी में अजीब घटनाएं होती हैं। ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें