विजय देवरकोंडा आज के समय में इंडिया और तेलुगू फिल्मों के सफल एक्टर्स में गिने जाते हैं। विजय देवरकोंडा ने 9 मई को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने जन्मदिन पर विजय ने फैन्स के लिए एक खास तोहफा दिया।
विज्ञापन
2 of 5
विजय देवरकोंडा
दरअसल इस गर्मी में विजय अपने फैंस के लिए आइसक्रीम वितरण किया है। ये आइसक्रीम 5 राज्यों में बांटे गए। जिनमें हैदराबाद, वारंगल, विजयवाड़ा, तिरुपति, बेंगलुरु, चेन्नई और कोच्ची शामिल है। इस काम को पूरा करने के लिए 9 ट्रकों की मदद ली गई।
विज्ञापन
3 of 5
विजय देवरकोंडा
विजय हैदराबाद के बंजारा हिल्स के पास खुद एक आइसक्रीम ट्रक में अपने हाथों से फैंस को आइसक्रीम बांटते हुए नजर आए। विजय ने पिछले साल भी अपने बर्थडे पर हैदराबाद में कुल चार हजार से पांच हजार आइसक्रीम बंटवाई थी।
4 of 5
Arjun Reddy
विजय देवरकोंडा ने इस साल फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में नाम आया था। पिछले चार सालों में विजय देवरकोंडा ‘पेली चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सी ड्राइवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
एक बार विजय ने बताया था कि जब मैं 25 साल का था, तब मेरे बैंक अकाउंट में पांच सौ रुपए से भी कम रकम बची थी। इसके चलते आंध्रा बैंक ने मेरा अकाउंट ही लॉक कर दिया था और मैं फोर्ब्स इंडिया की सेलेब्रिटी और 30 अंडर 30 लिस्ट में हूं।