फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में 7 साल से कनाडा नहीं गए अक्षय कुमार, फिर ये तस्वीरें क्या हैं? पूछ रहे यूजर

Fri, 10 May 2019 12:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
akshay kumar - फोटो : social media
पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने के बाद से अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार को बयान जारी कर सफाई भी देनी पड़ी। अक्षय ने कहा था कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो बीते 7 सालों से वहां नहीं गए हैं। अक्षय के इस बयान के बाद एक शख्स ने कुछ तस्वीरें जारी कर उनकेइस दावे पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
screenshot - फोटो : social media
एक ट्विटर यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि अक्षय झूठ बोल रहे हैं। अक्षय के 7 साल वाले स्टेटमेंट को झूठ करार देते हुए इस यूजर ने बताया कि वह 5 साल पहले भी कनाडा गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
screenshot - फोटो : social media
इन स्क्रीनशॉट्स में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट मौजूद है। इसमें लिखा है कि गुड मॉर्निंग, अक्षय कुमार, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, राहुल खन्ना और किशोर लुला के साथ टोरंटो में एक बेहतरीन पार्टी एन्जॉय की। यह ट्वीट 9 मार्च साल 2014 का है।

4 of 7
akshay kumar - फोटो : social media
मीका सिंह के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदा के भी एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इसके साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की गई है जिसमें अक्षय कुमार किसी समारोह में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Kiren Rijiju - फोटो : social media
हाल में अक्षय कुमार को नागरिकता विवाद पर भारत सरकार के मंत्री किरण रिजिजू का साथ मिला। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, 'अक्षय कुमार जी आपके देशप्रेम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। आपकी कोशिशें हमारे देश के सैन्य बलों के लिए प्रेरणादायीं होती हैं। जिस तरह से आपने भारत के वीर कार्यक्रम के जरिए शहीदों के परिवार वालों के लिए जो राशि जुटाई है, वह इतिहास में हमेशा हिंदुस्तान प्रेमियों के एक शानदार उदाहरण रहेगा।'
विज्ञापन

6 of 7
akshay kumar - फोटो : social media
इससे पहले अक्षय कुमार की नागरिकता पर जब सवाल उठे तो उन्होंने कहा था,'मेरी नागरिकता को लेकर जो उत्सुकता और नकारात्मक बातें फैलाई जा रही हैं, मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं। मैंने न तो कभी छिपाया और न ही कभी इंकार किया कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। बीते 7 सालों से मैं कनाडा नहीं गया हूं। मैं भारत में काम करता हूं और अपने सारे टैक्स भी यहीं चुकाता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय ने आगे लिखा था, 'इन सालों में, एक बार भी मुझे भारत के लिए अपने प्यार को किसी को साबित करने की आवश्यक्ता नहीं हुई, लेकिन मुझे निराशा होती है जब मैं अपनी नागरिकता के मुद्दे को लगातार खिंचता हुआ पाता हूं। ये एक निजी, कानूनी, गैर राजनीतिक और किसी के लिए कोई मतलब रखने वाला मुद्दा नहीं है। मैं अपने छोटे छोटे प्रयासों, जिनमें मैं विश्वास करता हूं, जारी रखूंगा और भारत को और मजबूत बनाऊंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें