फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay 69: अनुपम खेर तैराकी और साइकलिंग कर जिएंगे जिंदगानी, 'विजय 69' के ट्रेलर में दिखा अभिनेता का नया अवतार

Tue, 29 Oct 2024 12:01 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

60 की उम्र के बाद समाज में बुजुर्गों को आराम करने के लिए कहा जाता है। फिल्म 'विजय 69' की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। ये कहानी बुजुर्गों में कुछ करने और जिंदगी जीने का जोश भरती है। 
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म का टीजर नेटफ्लिक्स ने जारी किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर और चंकी पांडे की फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में अनुपम खेर का अलग ही अवतार नजर आ रहा है। इस फिल्म में 69 साल के व्यक्ति की कहानी है, जिसका नाम विजय मैथ्यू है। विजय उस उम्र में अपनी उम्र से हटकर जीवन में कुछ अच्छा और नया करने का जुनून रखता है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
कुछ ऐसी है कहानी
इस फिल्म के टीजर में अनुपम खेर को कॉमेडी करते देखा गया। फिल्म में अनुपम खेर एक अपनी घिसी पीटी जिंदगी नहीं जीना चाहते। वो स्ट्रैथलॉन के लिए अप्लाई करते हैं। इसमें उन्हें तैराकी, साइकलिंग और रेसिंग करनी है, इसके लिए वह कैसे तैयारी करते हैं और आखिरी में क्या होता है। फिल्म इसी कहानी पर आधारित है। उनकी इस कहानी में उनका दोस्त भी उनकी कदम कदम पर मदद करता है। वहीं परिवार को उनकी चिंता होती है।
 

Guardian OTT Release: 'गार्जियन' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? दिखेगा हंसिका मोटवानी का सबसे भयानक रूप

विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
शानदार है डायलॉग
अनुपम खेर के डायलॉग ट्रेलर में काफी शानदार हैं। वह कहते हैं, '69 का हूं तो क्या सपने देखना छोड़ दूं'। इसमें डायलॉग है, 'हमने क्या सोचा था हम क्या बनेंगे और हम क्या बन गए, सभी की यही कहानी है'। एक अन्य डायलॉग है, 'सपनों की कोई एक्सपायरी नहीं होती'। फिल्म के डायलॉग प्रशंसकों को पसंद आ रहे हैं।

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: किसे मिलेंगे ज्यादा स्क्रीन? दिवाली क्लैश की इस खींचतान में कौन है आगे?

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
उस फिल्म में दिखाई बुजुर्गों की कहानी
अनुपम खेर अब बुजुर्गों की जिंदगी में कुछ नयापन लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने 60-70 की उम्र के लोगों की परेशानी, सोच और जीवन को लेकर अनुभव को दर्शाने की कोशिश की। इसके साथ ही उन्हें हाल ही में फिल्म 'द सिग्नेचर' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने रिटायरमेंट के बाद पति-पत्नी के जीवन और पारिवारिक सोच को दिखाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
अनुपम खेर ने कही ये बात
फिल्म का निर्देशन और लेखन अक्षय रॉय ने किया है। फिल्म में अनुपम खेर के साथ चंकी पांडे भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को लेकर खुद अनुपम खेर ने कहा, 'दोस्तों! मुझे याद ही नहीं रहा कि मैंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल पूरे कर लिए हैं। मेरी आगामी रिलीज विजय 69 की मार्केटिंग मीटिंग के दौरान मुझसे कम से कम 30-40 साल छोटे लोगों ने मुझे इस बारे में बताया। इसने मुझे भावुक कर दिया। मेरा काम दर्शकों का दिल छू गया, यह भी मालूम हुआ'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें