फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: जिगरा-विक्की विद्या ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, दर्शकों के लिए तरसी वेट्टैयन-देवरा

Tue, 29 Oct 2024 11:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमाघरों में हालिया रिलीज सभी फिल्मों का हाल बेहाल है। जहां जिगरा और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए हैं। तो वहीं, 'वेट्टैयन' और 'देवरा पार्ट वन' भी दर्शकों के लिए तरस रही है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली के अवसर पर बॉक्स ऑफिस का रण वापस से सजने जा रहा है। वहीं, दशहरे के मौके पर और हाल फिलहाल में रिलीज हुई फिल्मों का हाल बुरा है। बॉलीवुड की दो फिल्म ‘जिगरा’और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। वहीं, साउथ की मूवीज 'वेट्टैयन' और 'देवरा' भी दर्शकों को लुभाने में असफल रही हैं। आइए इन फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

‘जिगरा’

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की चर्चित फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई है। फिल्म की कमाई ओपनिंग डे पर ही निराशाजनक रही थी। 'जिगरा' ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में 22.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे सप्ताह में 6.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही है। कमाई के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसने 15वें दिन 40 लाख, 16वें दिन 65 लाख और 17वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की। 18वें दिन (सोमवार को) फिल्म का कारोबार महज 25 लाख रुपये रहा। इससे इसका टोटल 31.25 करोड़ रुपये ही हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने भी 'जिगरा' के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली। फिल्म ने अपने नाम को लेकर काफी बज बनाया हुआ था। हालांकि, रिलीज के साथ ही यह फुस्सी साबित हुई। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने पहले सप्ताह में 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते इसने 10.15 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। फिल्म ने तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए 15वें दिन 65 लाख रुपये, 16वें दिन 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की। 17वें दिन वीकएंड पर उछाल के साथ फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार यानी 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन 45 लाख रुपये रहा। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 40.65 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: किसे मिलेंगे ज्यादा स्क्रीन? दिवाली क्लैश की इस खींचतान में कौन है आगे?

4 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

'देवरा पार्ट वन'

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की 'देवरा पार्ट वन' रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ना लाजमी है। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका अब तक का टोटल 290.40 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Guardian OTT Release: 'गार्जियन' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? दिखेगा हंसिका मोटवानी का सबसे भयानक रूप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions

'वेट्टैयन'

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पहले दिन फिल्म ने 31.7 करोड़ रुपये कमा कर अपना खाता खोला था। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में 122.15 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इसने महज 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में चल रही इस मूवी ने 16वें दिन 80 लाख, 17वें दिन 1.3 करोड़, 18वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। मूवी ने 19वें दिन महज 50 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका अब तक का टोटल 145.25 करोड़ रुपये ही हो पाया है। फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये है, इस तरह यह अब तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है।

Vanvas Teaer: नाना की अदाकारी का 'वनवास' के टीजर में दिखा उत्कर्ष, ‘गदर 2’ के बाद अनिल का नया शाहकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें