सोशल मीडिया पर इन दिनों #BottleCapChallenge चल रहा है। इसमें एक शख्स को रिवर्स किक के साथ सामने रखी एक बोतल के ढक्कन को खोलना होता है, लेकिन शर्त ये है कि ये बोतल नहीं गिरनी चाहिए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स के बाद अब विद्युत जामवाल ने भी इस चैलेंज को पूरा किया। लेकिन इसमें उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बोतलों का ढक्कन एक ही किक से खोल दिया।