फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शादियां और पति पर पुलिस केस, कुछ ऐसी थी अपने जमाने में मशहूर अभिनेत्री की जिंदगी

Fri, 15 Nov 2019 12:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का तीन महीने पहले 15 अगस्त को निधन हो गया था । वो 72 साल की थीं । 15 नवंबर को विद्या की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी है। विद्या ने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया । आखिरी दिनों में वो टीवी सीरियल में काम कर रही थीं । विद्या के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से बताते हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
विद्या की निजी जिंदगी काफी तकलीफों भरी रही। उन्होंने दो शादियां कीं । विद्या सिन्हा को अपने पड़ोस में रहने वाले वेंकटेश्वर अय्यर से प्यार हो गया था। वो एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। विद्या और वेंकटेश्वर ने 1968 में शादी कर ली। इसके बाद 1989 में एक बेटी को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा।
विज्ञापन

3 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर बीमार रहने लगे। वो अपनी बेटी और पति की दिन रात सेवा करती थीं। लेकिन 1996 में लंबी बीमारी के बाद वेंकटेश्वर अय्यर का निधन हो गया। पति की मौत से विद्या सदमे में आ गई थीं।

4 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
इसके बाद विद्या सिडनी चली गईं। वहां उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से हुई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी के बाद विद्या काफी परेशान रहने लगीं। 9 जनवरी 2009 को विद्या ने अपने दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
विद्या ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। केस करने के बाद जल्द ही विद्या और नेताजी भीमराव का तलाक हो गया। कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद विद्या ने मेंटेनेंस का केस जीता। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। विद्या सिन्हा कई फिल्में की। इन फिल्मों में 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
संजीव कुमार के साथ उनका गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' बेहद चर्चित हुआ था। फिल्मों के अलावा विद्या का टीवी इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा। उन्होंने 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे सीरियल में काम किया।
 

आईसीयू में ही हैं लता मंगेशकर, ठीक होने में समय लगेगा: अस्पताल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें