Dharmedra
एक दिन न जाने क्या बात हुई, वह मिला और मेरे मुंह से निकल गया, अब मैं हीरो के बजाय निर्देशक बनने के लिए ट्राई कर रहा हूं। अगर कोई फिल्म मिल गई तो उसके हीरो तुम ही होगे। तब धर्मेंद्र को भी शायद यह दिलासा ही लगा होगा, लेकिन कुछ समय बाद जब अर्जुन हिंगोरानी ने इक्यावन रुपये का साइनिंग अमाउंट देकर उन्हें हीरो के रूप में अपनी फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' के लिए अनुबंधित किया, तो धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना न रहा। इस तरह वे उनके पहले निर्देशक बने।