विद्या बालन, नेहा धूपिया और मानव कौल स्टारर फिल्म 'तुम्हारी सुलु' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। दूसरे दिन भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर खूब पैसे बटोरे। फिल्म ने अभी तक कुल सात करोड़ 48 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
2 of 4
tumhari sulu
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का मुकाबला फिल्म 'अक्सर-2' और हॉलीवुड फिल्म 'जस्टिस लीग' से है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है।
#TumhariSulu witnesses a SUPERB 60.63% growth on Sat... Biz on Sun will only go higher... Fri 2.87 cr, Sat 4.61 cr. Total: ₹ 7.48 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 19, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Tumhari sulu
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में विद्या बालन ने नाइट रेडियो जॉकी का किरदार निभाया है। जब सुलु लेट नाइट दुनिया भर के लफंगों से रसीली बातें करती है तो इसका असर उनके पारिवारिक जिंदगी पर भी पड़ता है। पति का अहंकार, बच्चे का बिगड़ना और बाकी परिवार के अन्य लोगों की नाराजगी के बीच एक महिला की महत्वाकांक्षाओं की कहानी है फिल्म 'तुम्हारी सुलु'।
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के निर्माण और प्रमोशन पर कुल 17 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म को देशभर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सुलु उन घरेलू महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है जिनके भीतर महत्वकांक्षा जिंदा हैं और जीवन के हर मोड़ पर अपने विश्वास को कभी भी डगमगाने नहीं देती हैं।